मुजफ्फरपुर अस्पताल मामले पर सीएम सम्राट चौधरी ने मुआवजे का किया ऐलान, हादसे की जांच का आदेश, जिम्मेदार लोगों के खिलाफ होगी सख्त कार्रवाई
मुजफ्फरपुर के एक निजी अस्पताल में बुधवार की रात भीषण आग लगने से पांच लोगों की दर्दनाक मौत हो गई...इस हादसे के बाद बिहार सरकार एक्शन मोड में आ गई है...
मुजफ्फरपुर: मुजफ्फरपुर के एक निजी अस्पताल में बुधवार की रात भीषण आग लगने से पांच लोगों की दर्दनाक मौत हो गई...इस हादसे के बाद बिहार सरकार एक्शन मोड में आ गई है....सूबे के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी ने पूरे मामले की जांच का आदेश दिया है.....उन्होंने स्पष्ट किया कि इस हादसे के पीछे जो भी वजह सामने आएगी, उसके आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। हालांकि स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने मुजफ्फरपुर की घटना पर कोई जवाब नहीं दिया।
वहीँ, उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी ने कहा कि यह घटना बेहद दुखद और चिंताजनक है। किसी भी अस्पताल में इस प्रकार का हादसा होना कई सवाल खड़े करता है। सरकार यह जानने का प्रयास करेगी कि आग किन परिस्थितियों में लगी और क्या सुरक्षा मानकों का पालन किया जा रहा था या नहीं। उन्होंने कहा कि जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई तय की जाएगी। उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी ने कहा कि राज्य सरकार लोगों की सुरक्षा को लेकर पूरी तरह संवेदनशील है। उन्होंने कहा कि अस्पताल जैसी महत्वपूर्ण संस्थाओं में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यदि जांच में किसी स्तर पर चूक या नियमों की अनदेखी सामने आती है तो जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
इस बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने भी हादसे पर गहरा दुख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना जताते हुए प्रत्येक मृतक के आश्रितों को चार-चार लाख रुपये अनुग्रह अनुदान देने की घोषणा की है। सरकार ने जिला प्रशासन को राहत कार्य में तेजी लाने और प्रभावित परिवारों को हर संभव सहायता उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है
dhananjaykumarroy